फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बस की चपेट में आने से जान गंवाने वाले व्यक्ति की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र स्थित दीप सिंह चौक पर बृहस्पतिवार सुबह बस की चपेट में आने से जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक अजरौंदा गांव निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजवीर था, जो डबुआ मंडी में मजदूरी करता था।
मुजेसर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पत्नी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा आकाश केरल में और छोटा बेटा विकास गुरुग्राम में रहता है। वह पिछले दो-तीन दिनों से छोटे बेटे के पास गुरुग्राम में थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:20 बजे उसके पति राजेंद्र डबुआ मंडी में काम की तलाश के लिए अजरौंदा स्थित घर से निकले थे। प्याली चौक और दीप सिंह चौक के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त किरण ट्रैवल्स की बस लापरवाही से चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंची पत्नी ने मोर्चरी में की शिनाख्त
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बीके अस्पताल और बाद में ईएसआईसी अस्पताल एनआईटी-3 की मोर्चरी में भिजवाया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर जब पत्नी सुमन बेटे विकास के साथ अस्पताल पहुंची, तो उसने मोर्चरी में रखे शव की पहचान पति राजेंद्र के रूप में की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बस की चाबी उसी में लगी थी। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें