फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम बाटा रोड पर कार की टक्कर से युवक घायल, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड पर कार चालक ने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


एनआईटी-1 निवासी पूनम भाटिया ने बताया कि उनका बेटा रिदम भाटिया बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एनआईटी-5 स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गया था। करीब दस बजे दवाई लेकर नीलम बाटा रोड से घर लौटते समय निजी अस्पताल के सामने एक इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल रिदम को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने उसके मोबाइल से परिजनों का नंबर ढूंढकर सूचना दी। मौके पर पहुंची पूनम भाटिया ने आसपास के लोगों से कार के बारे में जानकारी जुटाई। कुछ लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया था। वाहन नंबर के आधार पर परिवार ने कार की पहचान की और पुलिस को सूचित किया। कोतवाली थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था, जिस कारण तत्काल मामला दर्ज नहीं हो सका। बृहस्पतिवार देर शाम पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कार्रवाई करते हुए आरोपित कमल भाटिया निवासी एनआईटी-1 को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें