फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटर से बना तस्कर: दोस्त से 5.1 किलो गांजा खरीदा, दिल्ली से फरीदाबाद बेचने निकला; मणिपुर का युवक गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 05:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक मणिपुर के युवक को पकड़ा है। युवक के पास से 5.1 किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
गांजा लेकर फरीदाबाद आया मणिपुर युवक गिरफ्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से गांजा लेकर फरीदाबाद में बेचने आए मणिपुर निवासी युवक अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गॉफ्लुंग निवासी इम्फाल, मणिपुर के रूप में हुई है। फिलहाल घिटोरनी, दिल्ली में रह रहा था। 

विज्ञापन


उसके कब्जे से 5.1 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त उसे 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा देकर गया था और वह इसे बेचने के लिए फरीदाबाद आया था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, एक अक्तूबर को अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा लेकर फरीदाबाद में बिक्री के लिए आ रहा है। टीम ने सेक्टर-29 के पास कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से 5.1 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी पहले फरीदाबाद में वेटर का काम कर चुका है। उसके खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति समेत अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें