संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। घर से ड्यूटी जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान आरपीएस अवाना सेक्टर 88 निवासी 35 साल के राजू कुमार सिंह के रूप में हुई है।
मृतक मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे। रनू कुमार सिंह ने बताया कि राजू कुमार सिंह सबसे बड़े भाई थे और यहां पलवल के दुधौला स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे। राजू रविवार को सुबह घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन दोपहर को मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई की सूचना उनकी मिली थी। जीआरपी पुलिस ने बताया कि मृतक के फोन से किया कर्मचारी को फोन किया। तो उसकी पहचान हुई। जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक राजू शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी हैं।