हरियाणा के बल्लभगढ़ नहर पार स्थित ओल्ड चुंगी के पास दुकान पर चाय बना रहा युवक भाप को सूंघ रहा था। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक ऑटो मैकेनिक का काम करता था। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक पिछले लगभग आठ साल से अपनी दुकान खोल कर मैकेनिक का काम कर रहा था।