बल्लभगढ़। पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार किया गया। पीड़ित की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है।
गोपाल दास ने बताया कि वह मूलरूप से मथुरा का रहने वाला है और फिलहाल अजय नगर में भाई के साथ रहता है। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। आरोप है कि पत्नी अक्सर उसके साथ मारपीट करती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बेटियां भी मां का पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट करती हैं। गोपाल दास का आरोप है कि पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। पीड़ित के अनुसार घरेलू विवाद से परेशान होकर उसने मेहंदी का पैकेट खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद