फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिता का परिचित बन ठगी करने वाले को सिम देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पिता का जानकार बनकर 25 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने सिम उपलब्ध कराने वाले आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दो मई को नूंह के फिरोजपुर झिरका से पकड़ा। आरोपी विकास टैक्सी चलाने का काम करता है और उसने फर्जी तरीके से सिम कार्ड निकालकर ठगों को बेचे थे।
विज्ञापन



प्राथमिकी के अनुसार, बसेलवा कॉलोनी निवासी व्यक्ति के पिता के पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को परिचित बताते हुए 40 हजार रुपये ट्रांसफर करने का झांसा दिया। पीड़ित के पास पैसे आने का फर्जी मैसेज पहुंचा, जिसके बाद आरोपी ने झांसा देकर पीड़ित से 27 हजार रुपये वापस अपने खाते में डलवा लिए। मामले में साइबर थाना सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि विकास ने अपनी दो सिम किसी अन्य व्यक्ति को बेची थीं, जिनका इस्तेमाल इस ठगी में किया गया। आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें