फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबरू के साथ-साथ धन भी लूटा: बार-बार एक ही धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव, 1.5 लाख रुपये भी वसूले

Sun, 20 Sep 2026 06:46 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

गाजियाबाद के अर्जुन ने युवती को तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये ठगे। पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के सेक्टर-85 निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी के घर से चले जाने की शिकायत थाना खेड़ीपुल पुलिस को दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को 16 सितंबर को गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि मोदीनगर, गाजियाबाद निवासी अर्जुन उसकी फोटो और वीडियो परिवार के सदस्यों को भेजने तथा सार्वजनिक करने की धमकी देकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। आरोपी उससे पैसे की मांग भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी की धमकियों से डरकर युवती ने अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 1.5 लाख रुपये उसे भेज दिए। युवती से मिली जानकारी के आधार पर थाना खेड़ीपुल पुलिस ने आरोपी अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें