बल्लभगढ़। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मोबाइल हैक कर 40 हजार रुपये की ठगी के मामले में ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपान ने बताया कि चावला कॉलोनी निवासी पीड़ित को बताया कि 4 और 5 जून की रात उसका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। गिरफ्तार की पहचान 27 वर्षीय गुरदेव निवासी उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खाताधारक बलजिंद्र का बैंक खाता अमरजीत से लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बैंक खाताधारक बलजिंद्र और अमरजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवद