इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 17 अगस्त की रात को विनय पर भी हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपियों ने महज 16 सेकंड में पीड़ित को 14 बार डंडे मारे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।