फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समलैंगिक संबंधों का खुलासा होने के डर से युवक की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, गुमशुदगी के मामले की जांच में खुला राज, लापता होने के बाद आगरा नहर में मिला था शिवम का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में दर्ज युवक की गुमशुदगी के मामले में जांच करने पर पुलिस ने शिवम की हत्या उसके दोस्त द्वारा करने का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार समलैंगिक संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद युवक को आगरा नहर में धक्का दिया गया था। मामले की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। आरोपी की पहचान संतोष नगर निवासी सुमित के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक संतोष नगर निवासी सोमनाथ ने 5 जुलाई को थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उनका साला राममिलन का शिवम (20) उनके घर से कुछ दूरी पर किराये के मकान में अकेला रहता था। 28 जून की सुबह करीब 10 बजे वह बिना बताए घर से चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 18 जुलाई को परिजनों को थाना खेड़ी पुल पुलिस से जानकारी मिली कि 28 जून को आगरा नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ था। पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में जांच में सामने आया कि वह शव शिवम का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में शिवम और सुमित के बीच संबंधों का चला पता



पुलिस जांच में सामने आया कि शिवम की दोस्ती संतोष नगर निवासी सुमित से थी और दोनों के बीच संबंध थे। आरोप है कि सुमित ने शिवम को संतोष नगर बाईपास रोड पर बुलाया और दोनों एत्मादपुर नहर के पास गए। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि शिवम द्वारा उनके संबंधों की जानकारी परिवार और दोस्तों को बताने की बात कहने पर सुमित ने उसे नहर में धक्का दे दिया। डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस जोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें