फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके नागरिक अस्पताल में बड़ा घोटाला: महीनों से खड़ी चार एंबुलेंस के नाम पर फूंका 50 लाख का डीजल, जांच के आदेश

Tue, 03 Nov 2026 05:46 AM IST
Digvijay Singh भारती दुबे,अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

बीके नागरिक अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी रहीं लेकिन उनके नाम पर फ्यूल कार्ड से डीजल खरीदने का सिलसिला जारी रहा। विभागीय जांच में करीब 50 लाख रुपये के डीजल की खरीद का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
बीके अस्पताल में फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीके नागरिक अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी रहीं लेकिन उनके नाम पर फ्यूल कार्ड से डीजल खरीदने का सिलसिला जारी रहा। विभागीय जांच में करीब 50 लाख रुपये के डीजल की खरीद का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। सवाल उठ रहे हैं कि जब एंबुलेंस सड़क पर उतरी ही नहीं तो उनके नाम पर डीजल किसने और किसके कहने पर भरवाया? 

विज्ञापन


फ्यूल कार्ड से होने वाले लेनदेन की निगरानी करने वाले अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने जांच कमेटी गठित की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनएचएम निदेशक वीरेंद्र यादव भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। 

फ्यूल कार्ड से लेनदेन की जांच में खुलासा
 विभागीय जानकारी के अनुसार, राज्य मुख्यालय की ओर से कुछ महीने पहले एंबुलेंस के फ्यूल कार्ड से होने वाले लेनदेन की जांच की गई थी। इसमें चार एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीद का रिकॉर्ड मिला। इनमें से दो एंबुलेंस तीन से चार महीने से अस्पताल की मोर्चरी के पास खड़ी थीं। इसके बावजूद 11 अक्तूबर तक इनके फ्यूल कार्ड से डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज मिलीं। इसी तरह जनवरी और अगस्त से एजेंसी की वर्कशॉप में खड़ी थीं। इनके फ्यूल कार्ड से भी 16 सितंबर और 11 अक्तूबर तक डीजल भरवाने का रिकॉर्ड मिला।  इस तरह वाहनों के लंबे समय से बंद रहने के बावजूद ईंधन की खरीद दर्ज होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें