फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए पांचवें रविंद्र फागना अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में माही क्रिकेट क्लब (भोंडसी) ने वान्या क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में
कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया की पहला मैच 40-40 ओवर का था। वान्या क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 170 रन बनाए। बल्लेबाज सोनू नोनिहाल ने 54, प्रीत कुमार ने 33 और हिमांशु राज ने 28 रन की पारी खेली। माही क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरव शहगल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्रिकेट क्लब टीम ने 24.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज माधव ने 79 रन की पारी खेली। कृष्णा ने 34 रन, प्रिंस डागर और आरव ने 13-13 रन बनाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए माधव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
17वें रविंद्र फागना मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग मैच में द यल्लो कैप्स क्रिकेट क्लब ने एडी स्पोर्ट्स क्लब को 35 रन से हराया। द यल्लो कैप्स क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 187 रन बनाए। बल्लेबाज गौरव अग्रवाल ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। एडी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव वशिष्ठ ने दो विकेट, अमनदीप भार्गव, प्रदीप फागना और चेतन शर्मा ने एक-एक विकेट ली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एडी स्पोर्ट्स क्लब की टीम को 19.3 ओवर में नौ विकेट में 152 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। द यल्लो कैप्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए तरुण कौशिक ओर आशीष ने तीन-तीन, दिनेश ने दो विकेट ओर सेंकी ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच गौरव अग्रवाल को दिया गया। ब्यूरो