फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई, शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रागनी और भजनों से बांधा समां
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। जिले के उपमंडल मोहना स्थित खेड़ा देवत वाल्मीकि चौक पर महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रागनी और भजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि को याद किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें आसपास के गांवों से आए लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कवि आजाद मंडोरी और मुजफ्फरनगर से पहुंचीं पूजा शर्मा ने रागनी और भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का पगड़ी बांधकर और फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पृथला के पूर्व विधायक नयनपाल रावत, होडल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जगदीश नायर, विनोद भाटी, जितेंद्र आर्य, कामधेनु गोशाला मोहना के संचालक लोकेश अत्री और छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास पुलिस टीम के साथ पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश अत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें