फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महाशिवरात्रि पर निकाली महाकाल की भव्य पालकी व रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-हजारों श्रद्धालु हुए यात्रा में शामिल, हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजा शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। रविवार को महाकाल संकीर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान महाकाल की भव्य पालकी एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शहर के नथिया देवी मंदिर से शुरू होकर सिंगार गांव स्थित श्रंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

रथ यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन बलराज सिंगला एवं समाजसेवी राजू नेवानिया द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर नाचते-गाते यात्रा के साथ चलते नजर आए। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं व सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। सिंगार गांव पहुंचने पर शृंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भगवान महाकाल की पालकी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ यात्रा के दौरान भगवान शिव के साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन कर आयोजन को और भी भक्तिमय बना दिया। आयोजन को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में समिति के सदस्यों व स्वयंसेवकों के साथ साथ पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें