नगीना। थाना क्षेत्र के बड़कली चौक स्थित मस्जिद के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। खेडला निवासी तौफीक पुत्र हनीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुम्मे की नमाज अदा करने मस्जिद गए थे और अपनी बाइक मस्जिद के बाहर खड़ी कर दी। नमाज के बाद बाहर आए तो बाइक अपनी जगह से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि बाइक चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद