फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू को चाकू मारकर घायल करने वाली घरेलू सहायिका साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित कारोबारी अरुण कुमार की मां और पत्नी को चाकू मारकर घायल करने और लाखों की लूट करने वाली घरेलू सहायिका व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घरेलू सहायिका को पुलिस ने दिल्ली से और उसके साथी को मेवला मेट्रो स्टेशन से धर दबोचा। लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। जबकि काम करने वाली सहायिका को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी निरीक्षक विमल की टीम ने बताया कि घरेलू सहायिका रेखा और उसके प्रेमी आकाश उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 15 दिन पहले ही उसने कारोबारी अरुण कुमार के घर पर काम करना शुरू किया था। पहले ही दिन से रेखा ने भांप लिया था कि कारोबारी जब भी काम के सिलसिले में बाहर जाता है, घर में अकेली महिलाएं ही होती हैं। उसने अपने प्रेमी आकाश उर्फ रवि को यह बात बताई तो घर में लूट की योजना बनाई गई। रेखा ने पुलिस को बताया कि उन्हें बस सही मौके का इंतजार था।
नाश्ते में दी थी बेहोशी की दवा
15 दिसंबर को सुबह जब रेखा काम करने पहुंची तो कारोबारी कहीं जाने की तैयारी में था। उसने आकाश को इसकी जानकारी दे दी। आकाश के जाते ही रेखा ने घर में मौजूद अरुण की मां और पत्नी को नाश्ते में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दी। थोड़ी ही देर में आकाश भी वहां पहुंच गया। इसके बाद आकाश और रेखा घर में रखे गहने और नकदी तलाशने लगे।
विज्ञापन

आकाश ने पुलिस को बताया कि खटपट की आवाज सुनकर महिलाओं की आंख खुल गई। दवाई से वह शायद पूरी तरह से बेहोश नहीं हुईं थी। उन्होंने शोर मचाते हुए विरोध किया तो उसने दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह और रेखा नकदी-जेवरात लेकर वहां से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता एसीपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि आरोपी घरेलू सहायिका को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके प्रेमी आकाश उर्फ रवि को कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें