फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना के महज 11 नए मामले सामने आए। वहीं उपचाराधीन 21 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए। बीते एक सप्ताह से जिले में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 46231 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
इनमें से 45653 संक्रमण मुक्त हुए हैं और 412 संक्रमितों की मौत हो गई है। मौजूदा समय में 166 कोरोना मरीज ही उपचाराधीन हैं। अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या 26 रह गई है। वहीं शेष 140 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले का कोरोना रिकवरी रेट 98.7 और मृत्यु दर 0.5 फीसदी है। अब तक जिले में 5,02,108 सैंपल लिए जा चुके हैं।
नौ महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले बुधवार को रिपोर्ट किए गए हैं। कोरोना संक्रमण फिलहाल नियंत्रण में है। बुधवार को 1289 सैंपल लिए गए। इनमें से 987 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
- डॉ. रामभगत, कोविड नोडल अधिकारी