फरीदाबाद। एनआईटी-1 में बुधवार सुबह एसी का काम करने वाली दो वर्कशॉप में आग लग गई। इसमें वर्कशॉप में रखे सामान जल गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
वर्कशॉप मालिक प्रदीप और अमित के अनुसार, विभाग को फोन करने पर कॉल नहीं लग पाई, जिस कारण एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। बिजली निगम के कर्मचारियों को भी बिजली आपूर्ति बंद करने में समय लग गया। इस दौरान आग फैलती गई और नुकसान बढ़ता चला गया। दमकलकर्मी राकेश ने बताया कि टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।