फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हर्षोल्लास से की गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीनों और औजारों की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में मंगलवार को भी विश्वकर्मा दिवस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर में करीब 30 हजार औद्योगिक इकाइयों और वर्कशॉप हैं। इनमें से काफी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और अन्य औद्योगिक इलाकों में सुबह से ही पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। उद्यमियों, कारोबारियों, श्रमिकों और कर्मचारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से पूजा कर मशीनों, औजारों और उपकरणों पर तिलक लगाया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से कारोबार में वृद्धि, कार्यों में सफलता और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

उधर, विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर एनआईटी-5 फ्रूट गार्डन स्थित कंपनी में संदीप वोहरा की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अमृतपाल कोचर ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों और वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। सनातन संस्कृति में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, सृजन और शिल्पकला का देवता माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें