फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मालिक के सिर पर हथौड़ा मारकर 50 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट दो में कबाड़ के गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी ने मालिक के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। आरोपी अपने मालिक से करीब 50 हजार रुपये लूटकर भाग गया। घायल कबाड़ गोदाम मालिक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना मुजेसर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मानस गुप्ता ने बताया कि उनका गोंछी स्थित जीवन नगर पार्ट दो में एक कबाड़ का गोदाम है। शुक्रवार सुबह उनके पिता सुशील कुमार एक थैले में करीब 50 हजार रुपये लेकर गोदाम पर गए थे। उनके गोदाम पर गोंछी निवासी अली काम करता है। वह कभी-कभार गोदाम पर काम करने आता था। आरोप है कि अली ने उनके पिता सुशील कुमार से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी ने उनके पिता के सिर पर हथौड़ा मारकर घायल कर दिया और थैले में रखे 50 हजार रुपये लूट कर भाग गया। उनको वारदात की जानकारी मोबाइल फोन पर कॉल करके उनके चचेरे भाई ने दी। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें