फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक से मारपीट कर बंदूक दिखाकर लूटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से मारपीट कर बंदूक दिखाकर लूटा, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। जवाहर नगर कैंप क्षेत्र में हथियार के बल पर आर्यन नाम के युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विक्की समेत तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता देव रतन नारंग के अनुसार, उनका बेटा आर्यन अपने दोस्त गौमसी के साथ कार से निजी काम पर जा रहा था। हाई डाउट के पास अचानक एक बलेनो कार ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। कार से उतरे आरोपियों में विक्की के हाथ में बंदूक थी, जबकि दो साथियों के पास डंडे थे और उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। विक्की ने आर्यन की कनपटी पर बंदूक टिकाकर उसे गाड़ी से बाहर निकाला और मारपीट की। इस दौरान आर्यन के गले से सोने की चेन छीन ली और शर्ट की जेब से 2,000 रुपये निकाल लिए। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें