फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हार्डवेयर की दुकान में आग लगी, लाखों का सामान स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उटावड़ चौक पर स्थित हार्डवेयर की दुकान पर अचानक आग लग गई। इससे दुकान मालिक का लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। इसकी सूचना पड़ोसियों को लगी।तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस दल मौके पर पहुंचा। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में दुकान की छत भी गिर गई। आग लगने से दुकान मालिक हरीश को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सूत्रों के मुताबिक आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें