फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर अंडा व्यापारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पर्वतीया कॉलोनी के संजय एंक्लेव में रहने वाले एक अंडा व्यापारी के साथ लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी मुकेश सिंगला पुत्र बाबू लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंडों के थोक विक्रेता हैं। बृहस्पतिवार शाम को वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान तीन युवक आए। एक युवक बाइक पर बाहर ही खड़ा रहा। दो साथियों ने सात कैरेट अंडा खरीदा। उसे मोटर साइकिल पर बंधवाने के बाद सात कैरेट और देने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ित जैसे ही कैरेट लेने के लिए मुड़ा, दोनों आरोपियों ने उन्हें हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। फिर गले से सोने की चेन कटर से काट ली। चेन का एक टुकड़ा व्यापारी के पास रह गया, बाकी आरोपी लेकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने उनकी जेब में रखी नकदी भी लूट ली। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, इससे पहले तीनों आरोपी फरार हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने बताया कि पर्वतीया कॉलोनी चौकी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 22 फुट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें