फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले 20 हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 157 नए मरीजों की पहचान की है। इसी दौरान दो मरीजों की मौत भी हो गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 20 हजार 137 हो गई है। शुक्रवार को 222 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति व डबुआ कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण के साथ जान गंवाने वाले मरीजों की कुल संख्या 223 हो चुकी है। अब तक कुल 18 हजार 861 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
मौजूदा समय में कोरोना के 1053 उपचाराधीन मामले हैं। इनमें से 342 अस्पतालों में भर्ती हैं और 711 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में भर्ती 33 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से छह वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शुक्रवार को 1435 नए सैंपल लिए गए। इसमें से अभी 338 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें