फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-12 में लोक अदालत 12 को लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार 12 जुलाई को सेक्टर-12 स्थित अदालत परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें जहां विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा, वहीं लंबित ट्रैफिक चालानों का भी समाधान किया जाएगा। जिला ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जहां वाहन चालकों को अपने वाहन के चालानों की जानकारी मिलेगी। जिन वाहन चालकों के चालान 90 दिन से अधिक समय से लंबित हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपना भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी दी कि पोस्टल चालान (कैमरा से फोटो खींचे गए चालान) का भुगतान 90 दिनों के भीतर सेक्टर-12 स्थित तीसरी मंजिल में कमरा नंबर 317 के डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में करवा सकते हैं। वहीं, ई-चालान का भुगतान पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर 506 में जाकर करवा सकते हैं।
अगर चालान तिथि से 90 दिनों के अंदर भुगतान नहीं किया जाता, तो केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2020 के तहत ट्रैफिक पुलिस धारा 167(8) के अनुसार वाहन को डिटेन करने की कार्रवाई कर सकती है। पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर राठी ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर चालान निपटाएं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य दंड नहीं बल्कि दिशा देना है जिसके लिए लोक अदालत समाधान का बेहतर मंच है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें