फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांवड़ यात्रा से पहले अपना विवरण व मोबाइल नंबर थाना या चौकी में जरूर दें

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 23 जुलाई (महाशिवरात्रि) तक चलेगी। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि फरीदाबाद के सभी श्रद्धालु यात्रा पर जाने से पहले अपने वाहन का विवरण व मोबाइल नंबर सहित अन्य सभी जानकारी थाना या चौकी में लिखित में दें, क्योंकि सुरक्षा की दृष्टि एवं जरूरत पड़ने पर संपर्क करने में आसानी होगी। सभी डाक कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने पास पहचान पत्र या अन्य वैध दस्तावेज़ अवश्य रखना होगा। अगर कोई घटना होती है तो उस दस्तावेज से उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सकती है।



यह रहेगा रूटडाक कांवड़ वाहन और पैदल कांवड़ यात्री मुख्य रूप से बदरपुर बॉर्डर और कालिंदी कुंज–जैतपुर–सराय–पल्ला बाईपास मार्ग से फरीदाबाद में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात यात्रा बल्लभगढ़ -कैली बाईपास होते हुए पलवल तथा धौज–पाली मार्ग से सोहना और मांगर मार्ग होते हुए गुरुग्राम की ओर जाएगी।
विज्ञापन




इन बातों का रखें खास ध्यान
- सभी कांवड़ यात्री विशेषकर डाक कांवड़ वाहन पुलिस के चिन्हित व निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें। पैदल कावड़ यात्री सड़क के बाएं किनारे चलें, सड़क को घेरकर न चलें। सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध न करें।
विज्ञापन


- डाक कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे का प्रयोग करते समय उसकी आवाज़ सामान्य और निर्धारित स्तर पर रखें।
- डाक कांवड़ यात्रा में चलने वाले वाहन और डीजे व उससे जुड़े उपकरणों की ऊंचाई अधिक न हों। अधिक ऊंचाई रखने पर तारों आदि से टकराव की आशंका बनी रहती है।
- कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी कांवड़ को बीच सड़क पर न रखकर केवल निर्धारित स्थानों पर ही रखें।
- कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम सड़क पर न करें, केवल शिविरों या रैन बसेरों में ही रुकें।
- कांवड़ यात्रा में जुगाड़ वाहनों का प्रयोग न करें। सुरक्षित एवं वैध साधनों का ही उपयोग करें।
- किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं।
- यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए डायल 112 या फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम 0129-2267201, 2225999 पर संपर्क करें अथवा सड़क मार्ग पर तैनात नजदीकी पुलिसकर्मी से सहायता लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें