फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हॉकी मैदान में लगेंगी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल शिक्षा विभाग ने उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर के हॉकी मैदान में आगामी महीनों लाइटें लगाई जा सकती हैं। इससे दिन के साथ ही रात को भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। जिला खेल विभाग के अधिकारियों ने हॉकी मैदान पर लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। जैसे ही उच्च अधिकारियों से प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी, उसके तुरंत बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
परिसर में 50 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। परिसर में लाइट नहीं होने के कारण खिलाड़ी रात में अभ्यास नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर परिसर में लाइट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी और परिसर में लाइट लग जाएंगे तो खिलाड़ियों को रात के समय भी अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के खेलों की संभावना भी बढ़ेगी। लाइट लगने से एक दिन में अधिक मुकाबले खेले जा सकेंगे। रात में भी मुकाबले भी संभव हो सकेंगे। - आशा रानी, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें