फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राम वाटिका पार्क में 10 साल से नहीं जल रहीं लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम होते ही असामाजिक तत्वों का लग जाता है जमावड़ा, शराब का करते हैं सेवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-11बी स्थित राम वाटिका पार्क वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। इस पार्क की स्थिति ऐसी है कि यहां पिछले करीब 10 साल से कोई लाइट नहीं जल रही। अंधेरे के कारण पार्क असुरक्षित हो गया है और शाम ढलते ही असामाजिक तत्व यहां शराब का सेवन करते हैं।

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर-11बी के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन साल से लगातार पार्क में हाई मास्ट और लाइट लगाने के लिए सरकार और संबंधित विभागों को पत्र लिखे जा रहे हैं, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। पिछले वर्ष अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही फुटपाथ का कार्य पूरा होगा और लाइटें भी ठीक कर दी जाएंगी, लेकिन वह वादा अधूरा रह गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व रात को यहां बैठकर पार्टियां करते हैं। कई बार आरडब्ल्यूए और सुरक्षा गार्ड्स की मदद से उन्हें पकड़ा और भगाया भी गया लेकिन स्थायी समाधान न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन



वर्जन

हम पिछले तीन साल से लगातार विभाग को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन आज तक पार्क में लाइटें ठीक हुईं। अंधेरे के कारण यह जगह असुरक्षित हो गई है। - मनोज सिन्हा, आरडब्ल्यूए महासचिव


पिछले साल हमें भरोसा दिलाया गया था कि लाइटें भी ठीक कर दी जाएंगी, मगर काम अधूरा छोड़ दिया गया। - एमआर टीसी परासर, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें