फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी में फिर अटकी लिफ्ट, आधे घंटे तक फंसा रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज का मामला, लोगों ने दहशत
विज्ञापन


लोगों ने कहा, खराब रखरखाव और बिजली संबंधी समस्याओं के कारण आए दिन हो रही घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने की समस्या लगातार बनी हुई है। सोमवार रात टावर-20 में एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे एक परिवार करीब आधे घंटे तक फंसा रहा। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि खराब रखरखाव और बिजली संबंधी समस्याओं के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, सोसाइटी में रहने वाले दंपती सोमवार रात तीन साल के बच्चे के साथ अपने फ्लैट में जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट बीच में ही बंद हो गई। परिवार ने तुरंत मदद के लिए सूचना दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान छोटा बच्चा काफी घबरा गया और रोने लगा। निवासी अमर सिंह और प्रदीप का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। इसके बावजूद लिफ्टों के रखरखाव और तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए कोई स्थायी कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

लिफ्ट में फंसे निवासी मानस ने बताया कि उनका परिवार लिफ्ट में फंस गया था। सोसाइटी में इससे पहले भी 12 जून को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लिफ्ट बंद हो गई थी, जिसमें दो लोग फंस गए थे। इनमें एक बुजुर्ग भी शामिल थे, जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती है और वे छड़ी के सहारे चलते थे। टावर-16 की लिफ्ट बिजली कट लगने के कारण बीच रास्ते में रुक गई थी। लिफ्ट दो फ्लोर के बीच फंस गई थी, जिससे आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिल गई और समय रहते दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
लिफ्ट को लेकर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं
लिफ्ट की सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस और नियमित रखरखाव होना जरूरी है। इसके अलावा नियमों के अनुसार लिफ्ट में आग और बिजली से बचाव के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। लेकिन सोसाइटी की लिफ्टों में ऐसे कोई इंतजाम नहीं है। निवासी लिफ्ट में फंस जाते हैं और लोगों को पता भी नहीं चलता। फंसे हुए लोगों की आवाज या किसी अन्य निवासी के लिफ्ट इस्तेमाल करने पर किसी के फंसे होने की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही लिफ्ट के पास कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं होता है। जब लोग फंस जाते है और रखरखाव टीम को इसकी सूचना दी जाती है, इसके बाद करीब अंधे बाद रखरखाव टीम की ओर से मदद के लिए पहुंचते हैं। लोगों में डर का माहौल है। निवासियों ने प्रशासन से इसके स्थाई समाधान करने को लेकर मांग की है। इसको लेकर सोसाइटी के डायरेक्टर देवेंद्र गुप्ता से बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


लोगों ने उठाई मांग
निवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार सोसाइटी प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मांग की है कि सभी लिफ्टों की तकनीकी जांच कराकर नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और बिजली बैकअप व्यवस्था को भी मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें