पुलिस के अनुसार वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार शिवम कॉलोनी निवासी अंश ने पुलिस चौकी नवीन नगर में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह अपने दोस्त शिवम के साथ तीन-चार अगस्त की रात जैतपुर से टीवी लेकर घर लौट रहा था। दोनों एमसीडी टोल के पास पहुंचे तो मनीष, हर्ष, जय, प्रेम और भूरी समेत अन्य आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने दोनों दोस्तों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले में अंश और शिवम घायल हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हर्ष और उसके साथियों की अंश के साथ पुरानी रंजिश थी। संवाद