फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राशन डिपो में पर गेहूं, सरसों का तेल और चीनी कम मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। फतेहपुर चंदीला स्थित अग्रराम राशन डिपो पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध राशन के स्टॉक में भारी अंतर मिला। डिपो में रिकॉर्ड के मुकाबले 85 क्विंटल गेहूं, 373 लीटर सरसों का तेल और 284 किलो चीनी कम मिली। विभाग ने डिपो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभाग की महिला अधिकारी हेमलता ने बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार डिपो में 134 क्विंटल गेहूं होना चाहिए था, लेकिन मौके पर कल 49 क्विंटल गेहूं मिला। इस तरह 85 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में स्टॉक कम मिलने पर विभाग ने राशन में गड़बड़ी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड में 373 लीटर तेल, मौके पर एक लीटर भी नहीं : जांच के दौरान सरसों के तेल के स्टॉक में भी बड़ा अंतर सामने आया। ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक डिपो में 373 लीटर सरसों का तेल दर्ज था, लेकिन मौके पर एक लीटर भी तेल नहीं मिला। वहीं रिकॉर्ड में 484 किलो चीनी दर्ज थी, जबकि जांच के दौरान केवल 200 किलो चीनी मिली। यानी चीनी का स्टॉक भी 284 किलो कम पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें