फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएमडीए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी मंत्री राजेश नागर ने एफएमडीए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया और अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मंत्री ने विशेष रूप से सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता और तय समय सीमा के बारे में जानकारी ली। राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद तेजी से विकसित हो रहा शहर है और यहां नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी होनी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


जलभराव और खराब सड़कों पर प्राथमिकता से काम के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव, खराब सड़कें या सीवरेज संबंधी समस्याएं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।
विज्ञापन


सुंदर, स्वच्छ और सुगम शहर बनाना लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र को सुंदर, स्वच्छ और सुगम बनाना सरकार का मुख्य संकल्प है। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में एफएमडीए के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें