फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वकीलों ने की हड़ताल, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता कुनाल कांत के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के अधिवक्ताओं ने बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़ताल कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। वकीलों ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखी। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता कुनाल कांत शर्मा के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग की।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला, सचिव टीका डागर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कोर्ट परिसर में पहुंचकर अधिवक्ताओं को हड़ताल की जानकारी दी। बार पदाधिकारियों के अनुसार, अधिवक्ता कुनाल कांत शर्मा अपने एक परिचित के साथ डीसीपी सेंट्रल उषा कुंडू से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद जब डीसीपी कार्यालय से जाने लगीं तो अधिवक्ता ने उनसे अपनी बात सुनने का आग्रह किया। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कुनाल कांत शर्मा को जबरन सेंट्रल थाना ले जाकर बैठा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर उनके साथी अधिवक्ता थाने पहुंचे और उन्हें वहां से लेकर आए।

वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि बिना प्राथमिकी दर्ज किए किसी व्यक्ति को इस तरह थाने में बैठाना उचित नहीं है। उन्होंने अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सुबह से ही कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने एकता का संदेश दिया। बार एसोसिएशन ने मामले में उचित कार्रवाई होने तक अपना विरोध जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन


हड़ताल में पूर्व महासचिव अनिल पाराशर, कैलाश वशिष्ठ, सतीश चौहान, प्रेमचंद सैनी, सतवीर शर्मा, अनुज शर्मा, जयप्रकाश भाटी, हरीराम, मनोज शर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें