फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लॉन टेनिस के ट्रायल की तारीख बदली, अब 14 अक्तूबर को होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 12 अक्तूबर को होने थे ट्रायल, ट्रायल में लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2026 के लिए लॉन टेनिस के ट्रायल की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले ये ट्रायल 12 अक्टूबर को होने थे लेकिन अब इन्हें 14 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। फरीदाबाद जिले से लॉन टेनिस में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लॉन टेनिस के ट्रायल 14 अक्तूबर को सुबह नौ बजे सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर की फरीदाबाद टेनिस अकादमी में होंगे। ट्रायल में सीनियर श्रेणी के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकेंगे। जिला खेल अधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचने की अपील की है। खिलाड़ियों को अपने साथ हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2026 में फरीदाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें