फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रात्रि सफाई अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कई ग्राम पंचायतों में चला अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव बुखारपुर खंड में इस अभियान की शुरुआत रात्रि सफाई अभियान के रूप में की गई। ग्राम पंचायत तिगांव की सरपंच मधु ने अभियान की नए रूप में शुरुआत की। उन्होंने अपने गांव में रात्रि सफाई अभियान का आगाज किया।
सरपंच मधु ने बताया कि हम अपनी ग्राम पंचायत के लोगों को साफ-सफाई के बारे में निरंतर जागरूक कर रहे हैं। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने बताया कि इस 11 सप्ताह के कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव को साफ-सुथरा बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि सफाई अभियान में गांव के संदीप, रविपाल, उपेंद्र सिहं के साथ-साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जागृति एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें