फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि कल

विज्ञापन
विज्ञापन
35 फीसदी सीटें अब भी खाली, ऑन-द-स्पॉट दाखिले का अवसर
विज्ञापन

नंबर गेम- 2180 सीटें हैं 9 कॉलेजों में
800 सीटें अब भी हैं रिक्त

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले की औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने वाला आईटीआई में इस बार भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। दाखिले के लिए अब अंतिम तिथि शनिवार है। इस दौरान छात्रों को ऑन-द-स्पॉट दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक युवाओं को मौका नहीं मिलेगा। जिले के नौ आईटीआई संस्थानों में कुल 2180 सीटें हैं, जिनमें से करीब 800 सीटें अब भी रिक्त हैं। यानी लगभग 35 प्रतिशत सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया है।

आईटीआई में दाखिले के लिए पोर्टल पहली बार दो जून को खोला गया था। शुरुआत में ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को ट्रेड और संस्थान में सीटें आवंटित की गईं। इसके बाद सीटें खाली रहने पर करीब डेढ़ माह से विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिले का अवसर दिया जा रहा है। ऑन द स्पॉट दाखिले के बाद कुल रिक्त सीटों में केवल करीब पांच से आठ प्रतिशत तक ही असर पड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रेड में विद्यार्थियों की रुचि लगातार बनी हुई है। कोपा, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और फिटर डुअल जैसी ट्रेड में करीब 98 प्रतिशत तक सीटें भर चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर मशीनिस्ट डुअल, मशीनिस्ट (ग्राइंडर), वेल्डर डुअल और टर्नर जैसी ट्रेड में 90 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली हैं। इससे ट्रेड की मांग और युवाओं की पसंद के बीच अंतर भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि आईटीआई में ट्रेडों की सीटों का निर्धारण मौजूदा औद्योगिक जरूरत और रोजगार के बदलते स्वरूप के आधार पर किया जाना चाहिए। जिन ट्रेड में लगातार सीटें खाली रह रही हैं, उनमें सीटों की संख्या कम कर कोपा, इलेक्ट्रीशियन और तकनीक आधारित नई ट्रेड में सीटें बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों की रुचि के साथ उद्योगों की जरूरत भी पूरी हो सकेगी। इसके अलावा ड्रोन की असेंबली, मेंटेनेंस और संचालन से जुड़ा प्रशिक्षण, रोबोटिक मशीनों के संचालन और मेंटेनेंस आदि की ट्रेड शुरू की जा सकती हैं। एनआईटी स्थित संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि पिछली साल करीब 80 प्रतिशत सीटें भर गई थीं। इस बार बहुत कम संख्या में छात्रों ने दाखिला लिया है।
आईटीआई का नाम
कुल सीटें
रिक्त सीटें
मोहना आईटीआई
64
14

फरीदाबाद महिला आईटीआई
220
40

एनआईटी फरीदाबाद आईटीआई
544
170

ओल्ड फरीदाबाद आईटीआई
360
145

पाली आईटीआई
260
102

सिकरोना आईटीआई
88
33

तिगांव आईटीआई
196
70

ऊंचा गांव महिला आईटीआई
208
78
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें