फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीजी दाखिले के लिए आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कॉलेजों में कुल 1310 सीटों पर प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शुक्रवार को आवेदन करने का अंतिम दिन है। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद हो जाएगा। शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

विभाग के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार तक विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कर सकेंगे। इसके बाद कॉलेज स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। आवेदन पत्रों का सत्यापन 9 अगस्त तक पूरा होगा। विभाग की ओर से 10 अगस्त को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 11 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। पहली सूची में चयनित विद्यार्थियों को 12 से 14 अगस्त तक फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि पहले चरण में सीटें खाली रह जाती हैं तो 15 अगस्त को दूसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। 17 से 23 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर दाखिला लिया जा सकेगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 24 अगस्त से प्रतिदिन 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि इस समय सरकारी कॉलेजों में 1310 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

कॉलेजों का नाम सीटें
पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, सेक्टर-16-
640 सीटें
सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय, बल्लभगढ़
-260 सीटें
राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-16-
150 सीटें
राजकीय महाविद्यालय, तिगांव - 260 सीटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें