संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजय नगर, इस्माइलपुर में शनिवार देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर दो अलग-अलग किरायेदारों के कमरे से लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। नवीन नगर चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 10 मई को चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजय नगर निवासी अमन राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बतौर किरायेदार रहते हैं। नौ मई की रात करीब तीन से चार बजे के बीच चोर उनके कमरे में दाखिल हुए और वहां रखा लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी की इस वारदात में चोरों ने उसी मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले एक अन्य किरायेदार रमेश कुमार तिवारी के कमरे से भी मोबाइल चोरी कर लिया है। सुबह नींद खुलने पर पीड़ितों को सामान गायब मिला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।