फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महाविद्यालय बनाने के लिए खरीदी 58.5 करोड़ की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
6 मंजिला भवन बनाने की तैयारी, विभाग जल्द करेगा पैमाइश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-23 में राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जल्द ही जमीन की पैमाइश करेगा। भवन बनाने के लिए सरकार ने 58.5 करोड़ रुपये से पांच एकड़ जमीन खरीदी है। कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि भवन को छह मंजिला बनाया जाए, जिससे कई छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

बीते दिनों जमीनी समस्या को लेकर बीच में ही कार्य को रोक दिया गया था। अब दोबारा से कार्य को शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जमीन की पैमाइश करने के बाद भवन को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जहां सरकार को प्रपोजल भेजा जाएगा। इसके बाद ही आगे के कार्य शुरू किए जाएंगे। भवन बनने के बाद छात्रों की कक्षाएं यहीं पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


277 विद्यार्थी अन्य महाविद्यालय में लेक्चर लेने पहुंच रहे

सेक्टर- 23 राजकीय महाविद्यालय के सभी छात्र व छात्राएं खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय में ही कक्षा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। सेक्टर- 23 के महाविद्यालय के ही शिक्षक वहां जाकर छात्रों के पढ़ा रहे हैं। बीए और बीकॉम के कुल 277 छात्र- छात्राएं खेड़ी गुजरान पहुंच रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई पर असर पर रहा है। साथ ही उन्हें आवाजाही में भी परेशानी होती है।

कंप्यूटर प्रयोगशाला सहित अन्य चीजें बनाने की तैयारी

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, महाविद्यालय को छह मंजिला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए भवन को मल्टीटास्किंग बनाने पर विचार किया जा रहा है। पांच एकड़ जमीन में से लगभग ढाई एकड़ में भवन बनाया जाएगा, जिसमें स्मार्ट क्लास, भाषा प्रयोगशाला, कंप्यूटर प्रयोगशाला, मल्टीपर्पज हॉल, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, सेमीनार हॉल व अन्य चीजें बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बाकी बचे हुए स्थान पर पार्किंग और स्पोर्ट को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

कुछ ही दिन में पीडब्ल्यूडी विभाग जमीन की पैमाइश करेगा। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छात्रों के लिए जल्द ही महाविद्यालय बनकर तैयार होगा। - डॉ. सुनील शर्मा, नोडल अधिकारी, सेक्टर- 23 राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें