संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में लाला 11 ने फाइटर क्लब फरीदाबाद को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। 16 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई फाइटर क्लब ने चार विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सौरभ कुमार ने 54 और मुन्ना ने 50 रन बनाए। लाला 11 की ओर से सुल्तान ने दो और मोहित ने एक विकेट लिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाला 11 ने मैच की आखिरी गेंद पर नौ विकेट पर 166 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से आरिफ ने 23 गेंदों पर 53 रन बनाए जबकि मोहित ने 30 रनों का योगदान दिया। फाइटर क्लब की ओर से विशाल शर्मा ने तीन विकेट चटकाए जबकि नरेंद्र को दो विकेट मिले। मोहित भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।