फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 22वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लक्ष्य, प्रियांश व तनिष ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। 22वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गुरुकुल ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और खेल संस्थाओं से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। एकेडमी के 18 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर अपनी क्षमता का प्रमाण दिया।
विज्ञापन





स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में लक्ष्य, प्रियांश भाटी, तनिष नागर, दक्ष नागर, प्रांशु, दिव्या और शिवंशी शामिल रहे। रजत पदक विजेताओं में निवान बिंझौल, निवान पाल, आरव सिंह, ऋद्धि, दीपेश नागर, ध्रुव नागर और माधव का नाम शामिल है। कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में मनीष नागर, हर्षिका नागर, यश गोस्वामी और भविष्य शामिल रहे। इस सफलता ने न केवल गुरुकुल ताइक्वांडो एकेडमी, बल्कि जिले का भी नाम ऊंचा किया है। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान दुष्यंत शर्मा ने सभी विजयी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और कोच महाजीत शर्मा को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें