फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सेकंड में सात थप्पड़: 75 साल की बुजुर्ग को युवती ने पीटा, धक्का देकर जमीन पर गिराया; कसूर सुन खौल जाएगा खून

Fri, 01 May 2026 06:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभढ़

सार

बुजुर्ग रेखा ने बताया कि युवती ने उसको कई थप्पड़ मारे और उसके बाद धक्का देकर सड़क पर गिर दिया। इस हादसे में उनका दांत भी टूट गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार इसी तरह विवाद कर चुकी है। 
विज्ञापन
युवती ने महिला को पीटा, धक्का देकर तोड़ा दांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर 29 में 75 वर्षीय महिला के साथ अधिवक्ता की बेटी ने बीच सड़क में रोकर मारपीट की। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी की वीडियो के अनुसार युवती बुजुर्ग महिला को कार के पास सात थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। फिर धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पानी का पाइप लाइन फटने पर हुई आग-बबूला
जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 में रहने वाली बुजुर्ग रेखा तुली ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह इलाके में पानी सप्लाई की पाइप लाइन फट गई थी, जिससे सड़क पर पानी बहने लगा था। पड़ोसियों की शिकायत पर पानी बंद करवा दिया गया और प्लंबर बुलाकर पाइप लाइन को ठीक भी करा दिया गया। उन्होंने बताया कि शाम को ओल्ड फरीदाबाद से पैदल अपने घर लौट रहीं थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता की बेटी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

थप्पड़ मारे, धक्का देकर जमीन पर गिराया, दांत तोड़ा
रेखा तुली ने बताया कि युवती ने उसको कई थप्पड़ मारे और उसके बाद धक्का देकर सड़क पर गिर दिया। इस हादसे में उनका दांत भी टूट गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार इसी तरह विवाद कर चुकी है। बुजुर्ग महिला के बेटे कुणाल तुली ने बताया कि उनकी मां के दोनों घुटनों का कुछ समय पहले ही रिप्लेसमेंट ऑपरेशन कराया गया था। ऐसे में मारपीट की वजह से उनकी सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दोनों पड़ोसी हैं और दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। जिस पर पुलिस ने पाबंद करने के लिए कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें