फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: महिला बैंक अधिकारी की दहेज के लिए हत्या, भ्रूण लिंग परीक्षण का भी बनाया जा रहा था दबाव

Sun, 27 Jun 2021 11:17 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

छांयसा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोप है कि पति भ्रूण लिंग परीक्षण का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी करने वाली महिला बैंक अधिकारी की ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। मृतका पांच माह के गर्भ से थी। भाई की शिकायत पर महिला छांयसा थाना पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर ससुर जयकिशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप यह भी है कि पति मृतका पर भ्रूण लिंग परीक्षण का दबाव बना रहा था। उनके इनकार करने पर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


पलवल के गांव जल्हाका निवासी चरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 26 वर्षीय बहन ममता की शादी छह दिसंबर 2020 को जवां गांव निवासी जय किशोर के बेटे अजय के साथ की थी। अजय आईएमटी स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। ममता सेक्टर-15 स्थित एक निजी बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। वह पांच माह की गर्भवती भी थी।

पहले मांगी स्विफ्ट कार, अब थी फार्च्यूनर की डिमांड
मृतका के भाई चरण सिंह ने बताया कि उन्होंने बहन की शादी में स्विफ्ट कार दी थी। शादी के 15-20 दिन के बाद से ही लड़के पक्ष वाले ममता को दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि अजय और उसका परिवार फार्च्यूनर कार और लड़की के नाम की पुस्तैनी जमीन बेचकर नगद पैसे लाने के लिए दवाब बनाते रहते थे। ममता कई बार यह बात उन्हें बात चुकी थी। इस संबंध में ससुराल पक्ष से बात की गई और उन्हें समझाया गया, लेकिन वह मांग करते रहे। 
विज्ञापन


लिंग परीक्षण का बना रहे थे दबाव 
चरण सिंह ने बताया कि ममता एमएससी पास थी। उसके गर्भवती होने के बाद पति अजय, उसकी माता सुनीता, पिता जयकिशोर, बहन सपना व जीजा मनोज बच्चे के लिंग जांच करवाने के लिए दबाव बनाते थे। ममता ऐसा करने से हर बार इनकार कर देती थी। उनका कहना है कि पति हमेशा ये कहता रहता था कि उसे लड़की नहीं चाहिए। 

मृतका के भाई का आरोप है कि पति व उसके परिजनों ने शुक्रवार शाम ममता की हत्या कर दी। उनका आरोप है कि मृतका का शनिवार को जवां गांव में अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया। एंबुलेंस में दो घंटे तक शव बाहर पड़ा रहा। आखिर में पलवल के जल्हाका गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें