फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंदिरा कॉलोनी को दी 2.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने तीन प्रमुख विकास योजनाओं का लोकार्पण किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इंदिरा कॉलोनी में बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिया। मंत्री ने क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर-14 में लगभग 2.26 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन प्रमुख विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें इंदिरा कॉलोनी व मिलहर्ड कॉलोनी के सामने आरसीसी नाले का निर्माण और रामनगर बूस्टिंग स्टेशन पर बाउंड्री वॉल का कार्य शामिल है। मंत्री ने घोषणा की है कि इंदिरा कॉलोनी के चहुंमुखी विकास के लिए 5 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित है। जिसके तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिस्पेंसरी, आंगनबाड़ी केंद्र और कम्युनिटी सेंटर को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर-14 के समग्र विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


विपुल गोयल ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद से अब तक कॉलोनी में ढाई करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इंद्रा कॉलोनी को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी, करण सिंगला और मुकेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें