संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर 24 के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से उद्यमी बेहद परेशान हैं। उन्हें अपने सामान को लाने और कहीं भेजने में समस्या आती हैं। सड़क कब बनेगी इसके बारे में भी उद्यमियों को कई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसा भी नहीं कि यह सड़क बनने के बाद टूटी हो, हमेशा से यहां पर ऐसा ही हाल है।
बता दें कि सड़क के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के आस-पास स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं। इससे रात में निकल रहे कर्मचारियों और वाहनों को रास्ते में गड्ढों के कारण बेहद परेशानी होती है। उद्यमियों बताया कि रास्ते में स्ट्रीट लाइटें लगना तो दूर की बात है, मुख्य सड़क पर भी लाइट नहीं हैं। उन्होंने कहा हालांकि मुख्य समस्या सड़क का ना बनना है। इसके चलते सामान को लाने और ले जाने वाले बड़े वाहन अंदर नहीं आ पाते हैं। अर्जुन नाम के उद्यमी ने बताया कि कंपनी को शुरू हुए सालों हो चुके हैं। जबसे कंपनी शुरू की थी तबसे ही सड़क की समस्या ऐसे ही बनी हुई है। अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
वहीं रंजीत नाम के एक उद्यमी ने बताया कि सड़क और लाइट सहित कई अन्य छोटी-छोटी समस्याएं हैं। हालांकि मुख्य समस्या सड़क का ना बनना ही है। इसकी वजह से वाहनों के आने-जाने पर धूल उड़ती रहती है। वाहन का कंपनी तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।