फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हीरापुर-मोहना मार्ग पर गंदे पानी से लोगों का जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना दो से तीन बाइक सवार हो रहे हैं दुर्घटना का शिकार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। हीरापुर से मोहना की ओर जाने वाला लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का मुख्य रास्ता बीते कई वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। गांव का गंदा पानी इसी सड़क पर जमा होने के कारण राहगीरों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि रोजाना दो से तीन बाइक सवार फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।



स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क हीरापुर और मोहना के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग है। सड़क पर लगातार भरे गंदे पानी और कीचड़ के कारण वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीण सुंदर शर्मा ने बताया कि उनका घर इसी रोड पर स्थित है। यहां रोज बाइक सवार फिसलते हैं और जख्मी हो जाते हैं। सड़क पर इतना गंदा पानी भरा रहता है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उनकी सेहत पर भी खतरा बना रहता है। कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।



ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर गहरे गड्ढे पानी में दिखाई नहीं देते हैं , जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। दुर्गंध और मच्छरों के कारण आसपास के लोगों को बीमारियों का डर भी सताने लगा है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में गांव हीरापुर के सरपंच प्रतिनिधि कमल कौशिक ने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों द्वारा इस सड़क और जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए एस्टीमेट बनवाने की अनुमति दे दी गई है। फिलहाल पंचायत के पास पर्याप्त फंड नहीं है। जैसे ही फंड की व्यवस्था हो जाएगी, गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें