फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद बाजार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी के दौरान महिलाओं को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के व्यस्त बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंचती हैं, लेकिन यहां सार्वजनिक शौचालय की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि बाजार में लंबे समय तक रहने के दौरान शौचालय की जरूरत पड़ने पर काफी दिक्कत होती है। खासकर बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


बाजार में आने वाली कई महिलाओं का कहना है कि अचानक जरूरत पड़ने पर उन्हें आसपास दुकानों या अन्य जगहों पर शौचालय की सुविधा तलाशनी पड़ती है। कई बार जगह नहीं मिलने या असुविधा के कारण उन्हें काफी देर तक परेशान रहना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि खरीदारी के लिए निकलते समय वे इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अपना समय सीमित कर देती हैं, जिससे उन्हें पूरी तरह खरीदारी करने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन




बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय सबसे जरूरी सुविधा है।
- कोमल

बच्चों के साथ बाजार आने पर समस्या और बढ़ जाती है।
- रेणुका

महिलाओं की जरूरत देखते हुए हर बाजार में शौचालय की सुविधा हो।
- नीलम

शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा न होना महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी है।
- गीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें