फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-69 औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग न होने से उद्यमी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के सड़क पर खड़े होने से यातायात होता है प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-69 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण उद्यमियों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में रोजाना बड़े-बड़े मालवाहक वाहन आते हैं लेकिन पार्किंग की सुविधा न होने के कारण इन वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है।
इससे अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसकी वजह से आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों से जुड़े कर्मचारियों को भी परेशानी होती है। व्यापारियों का कहना है कि सेक्टर-69 शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है, जहां कई छोटी और बड़ी फैक्ट्रियां संचालित हैं। दिनभर यहां ट्रक, टेंपो और अन्य भारी वाहन आते-जाते रहते हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन चालकों को मजबूरी में सड़क पर ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे यातायात बाधित हो जाता है। कई बार जाम लगने से माल की आवाजाही भी प्रभावित होती है, जिससे उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के व्यापारी मोहन ने बताया कि सेक्टर-69 बड़ा औद्योगिक इलाका है और यहां बुनियादी सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था कर दे तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं व्यापारी राकेश ने बताया कि पार्किंग की कमी के कारण छोटे और मध्यम व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय पर माल न पहुंचने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सेक्टर-69 औद्योगिक क्षेत्र में जल्द से जल्द पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें