फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर संगठन ने किसानों को दिया समर्थन

विज्ञापन
फरीदाबाद में अपनी मांगों को लेकर बीके नीलम रोड़ पर प्रदर्शन करते नगर निगम कर्मचारी । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। किसान आंदोलन के समर्थन में अब मजदूर संगठन भी उतर आया है। शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों ने दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर की गई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ हरियाणा व किसान संघर्ष समिति नहर पार से जुड़े किसानों व पेंशनधारी शामिल रहे।
विज्ञापन

सभी संगठनों ने भाजपा-जजपा सरकार द्वारा दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसाने, पानी की बौछार व लाठीचार्ज करने की निंदा की। यूनियन ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने का फैसला लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान संघर्ष समिति नहर पार के संयोजक सतपाल नरवत, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष नवल सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष यूएम खान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री और जिला प्रधान अशोक कुमार ने किया।
प्रदर्शन से सभी संगठनों ने मिलकर संयुक्त सभा का आयोजन किया। इसके बाद बीके चौक से नीलम चौक तक जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ और किसानों के आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा को गिरफ्तार करने के प्रयासों की घोर निंदा की। नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार को चावला कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने दल बल के साथ प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर छापेमारी की। मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही पुलिस को वापस लौटी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष नवल सिंह व किसान संघर्ष समिति नहर पार के संयोजक सतपाल नरवत ने बताया स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कारपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने तीन कृषि बिलों को पास कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें